*बिहार तक पहुंची कटनी पुलिस: पहाड़ी के नीचे फेंका था शव, 5 संगीन हत्यारे अब सलाखों के पीछे*
विशेष रिपोर्टर कटनी। पुरानी रंजिश और बेरहमी ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। लेकिन पुलिस ने ठान लिया था कि दोषियों को कहीं से भी बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। और अब कामयाबी मिली है बिहार के पटना जिले से पांच फरार हत्यारों को दबोच लिया गया।
कैसे बुना गया जाल :घटना 12 मार्च 2026 की है। ग्राम बूढ़ा ललितपुर क्षेत्र में, पारधी समुदाय के कुछ लोगों ने ऑटो से उतारकर एक व्यक्ति पर चाकू और बका से हमला कर दिया। इसके बाद शव को पहाड़ी की ओट में फेंक कर सभी आरोपी अपना डेरा समेट कर भाग निकले।
पुलिस ने बदली रणनीति: मामला थाना रीठी क्षेत्र का था। जब काफी समय तक आरोपी नहीं मिले, तो एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने विशेष टीम बनाई। सूचना मिली — आरोपी बिहार के पटना में छिपे हैं। फिर क्या था, मूवमेंट टीम वहाँ रवाना हो गई।
घेराबंदी और गिरफ्तारी: गुपचुप तरीके से सुराग जुटाए गए, घेराबंदी की गई, और मेहराज, टन्नी, अजूबा, ओकीन व सोजन पारधी को धर दबोचा। ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपियों को कटनी लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया।
हथियार भी बरामद: आरोपियों के पास से 2 चाकू, 1 बका, 1 डंडा और 1 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पूरी कार्रवाई में रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद, साइबर सेल और अन्य स्टाफ का अहम रोल रहा। मामले में आगे की जांच जारी है।