आईजी का एक्शन, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित - Bhaskar Crime

Breaking

आईजी का एक्शन, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

*गांजा तस्करों पर लापरवाही: आईजी का एक्शन, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित*

*आईजी ने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ओर सख्त कार्रवाई की जाएगी*

चीफ एडिटर जबलपुर /  गांजा तस्करी के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आईजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पनागर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कदम से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा ने निलंबित किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों में थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार, एसआई रवि परिहार, एएसआई संजय मिश्रा और विनोद कुमार को तत्काल पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।

क्या है मामला?

दरअसल, पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत आरोपियों को तो पकड़ा, लेकिन बरामद गांजे की मात्रा कम होने के कारण उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई। इसके बाद फिर से मामला दर्ज तो किया गया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि गांजा कहां से और किसके माध्यम से आया। इसी गंभीर लापरवाही को देखते हुए आईजी ने संज्ञान लिया और कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। साथ ही, मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

आईजी ने साफ संदेश दिया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी