*पुलिस का ऐतिहासिक कांबिंग ऑपरेशन: रातभर में 310 वारंटी गिरफ्तार, 23 शराब तस्कर भी दबोचे*
*एसपी सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में रात 9 बजे से सुबह 2 बजे तक चला विशेष अभियान*
जबलपुर आज जिला में पुलिस अधीक्षक के साथ सभी अधिकार और थाना प्रभारीयो ने कांबिंग ऑपरेशन में अपराधियों और वारंटी की रात भर धरपकड़ चलाई गई जिसमें कई महीनो से फरार वारंटी पकड़े गए*
· 310 वारंट तामील: जिसमें 152 गैर-म्यादी, 96 गिरफ्तारी व 62 जमानती वारंट शामिल।
· अपराधियों पर शिकंजा: कई वर्षों से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
· अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 23 आरोपी गिरफ्तार, 16 लीटर कच्ची व 95 पाव देशी/विदेशी शराब जब्त।
· एरिया डॉमीनेशन: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग।
· उच्च अधिकारियों की मौजूदगी: एएसपी आयुष गुप्ता, जितेंद्र सिंह, अंजना तिवारी व सभी थाना प्रभारियों का दल रहा शामिल।
· जनता में सुरक्षा का भरोसा: एसपी ने कहा “यह हमारी प्राथमिकता, भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।”
