*क्राइम ब्रांच का एक्शन कुख्यात ड्रग आरोपी को 'टांगकर' लाया, परिवार ने घेरा, फिर भी नहीं रुकी टीम*
*क्राइम ब्रांच की टीम ने पूरी पेशेवराना अंदाज में अपने ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया*
विशेष संवाददाता : इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर अपनी दमदार और बेखौफ कार्रवाई का लोहा मनवाया है। टीम ने एक कुख्यात ड्रग आरोपी को सटीक प्लानिंग के तहत दबोचा और उसे टांग कर (पकड़कर) इंदौर ले आई।
ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की, परिवार ने किया घेराव
सूत्रों के अनुसार, जब क्राइम ब्रांच का काफिला आरोपी को लेकर निकल रहा था, तो परिवार वालों और ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और रोकने की कोशिश की। हालांकि, क्राइम ब्रांच की टीम किसी भी दबाव में नहीं आई और पूरी पेशेवराना अंदाज में अपने ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया।
'ठान लिया तो करके रहेंगे'
इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि इंदौर क्राइम ब्रांच अपराधियों के खिलाफ कितनी सख्त और बेखौफ है। टीम ने बिना किसी ढिलाई के आरोपी को इंदौर लाकर हिरासत में ले लिया।