*निगमायुक्त का शहर भ्रमण: सफाई और ब्यूटीफिकेशन का लिया जायजा, नागरिकों से सीधा संवाद*
*निगमायुक्त ने सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का भी निरीक्षण कर चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश दिए*
चीफ एडिटर जबलपुर// शहर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने और नागरिकों को बेहतर वातावरण देने के लिए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सुबह से टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मुख्य मार्गों व भीतरी बस्तियों की सफाई, डिवाइडर धुलाई और कचरा निपटान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही कचरा संग्रहण व्यवस्था को परखा और नागरिकों से सीधा संवाद कर स्वच्छता का फीडबैक लिया।
निगमायुक्त ने सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का भी निरीक्षण कर चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश दिए। शहर में ब्यूटीफिकेशन के तहत पेंटिंग, ग्रीनवॉल, छोटे उद्यानों व फाउंटेन विकसित करने की सराहना की। इस दौरान अपर आयुक्त अरविन्द शाह, देवेन्द्र सिंह चौहान, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।