पुलिस की अनूठी पहल: मोहल्ला-गाँव चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएँ,किया सीधा संवाद*
![]() |
![]() |
(थाना सिविल लाइन प्रभारी ने नागरिकों से सीधा संवाद किया)
चीफ एडिटर / जबलपुर पुलिस की अनूठी पहल त्वरित निराकरण पर फोकस आमजन की समस्याओं का मौके पर सुनवाई और निराकरण के लिए जबलपुर पुलिस ने पूरे जिले में मोहल्ला एवं गाँव चौपाल का आयोजन किया। जबलपुर पुलिस की मोहल्ला/गाँव चौपाल जनता के बीच विश्वास और समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जिससे समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।
· वरिष्ठ अधिकारी हुए शामिल: एएसपी आयुष गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, सुश्री पल्लवी शुक्ला, सुश्री अंजना तिवारी, सूर्यकांत शर्मा सहित सभी सीएसपी/एसडीओपी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहे।
· सीधा संवाद: पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
· जागरूकता अभियान: चौपाल में कानून-व्यवस्था, महिला-बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा उन्मूलन, यातायात नियम और अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
· जनता का सहयोग: नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग का भरोसा दिलाया।
एसपी का संदेश: श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस-जनता की दूरी कम होती है और सामुदायिक पुलिसिंग को बल मिलता है। भविष्य में भी यह कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

