*रेड क्रॉस के पुस्तक मेले में अंग्रेजी माध्यम की किताबें नहीं, छात्र-अभिभावक परेशान*
*पुस्तक मेला में सिर्फ काफी में छूट है और किताब में छूट नहीं दी जा रही है*
चीफ एडिटर जबलपुर। शहीद स्मारक गोल बाजार स्थित रेड क्रॉस द्वारा आयोजित पुस्तक मेले में अंग्रेजी माध्यम की पाठ्यपुस्तकें न मिलने से छात्रों और अभिभावकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेला समाप्ति से एक दिन पहले तक नौवीं और बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी मीडियम की किताबें अनुपलब्ध हैं।
( पुस्तक मेला में खाली पड़ा रेट क्रॉस का स्टाल )
मेले को शुरू हुए नौ दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक अंग्रेजी माध्यम की किताबों के लिए लोग भटक रहे हैं। मजबूरन अभिभावक नई किताबें दुकानों से खरीदने को विवश हैं। यहाँ तक कि कुछ दुकानदार मेले में स्टॉल लगाकर अपनी दुकानों का प्रचार कर रहे हैं और लोगों को अपनी दुकानों पर भेजकर किताबें बेच रहे हैं।
मेले में केवल हिंदी माध्यम की किताबों पर मामूली छूट दी जा रही है, जबकि अंग्रेजी माध्यम की किताबें न होने से आम जनता को न तो राहत मिली है और न ही कोई छूट। इस स्थिति पर शासन-प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
रेड क्रॉस के स्टॉल के नाम पर किताबों के अभाव ने अभिभावकों और छात्रों में रोष पैदा कर दिया है। उनका कहना है कि केवल दिखावे के लिए मेला लगाया गया है, जबकि जरूरतमंदों को असली मदद नहीं मिल पाई है।
जबलपुर के रेड क्रॉस पुस्तक मेले में अंग्रेजी माध्यम की किताबें न होने से अभिभावक परेशान, दुकानदारों बड़े-बड़े प्लेस लगाकर दुकान प्रचार किया जा रहा है
