*डकैती डालने से पहले ही अपराधी पहुँचे जेल, पुलिस ने खंडहर में बैठी गिरोह को दबोचा*
विशेष रिपोर्टर भोपाल पुलिस की सटीक सूचना व सतर्कता से नाकाम हुई बड़ी वारदात,की योजना बनाई गई थी पुलिस ने चाकू-मिर्ची पाउडर-तोड़नी का सामान बरामद
· स्थान: सिक्युरिटी लाइन के पास भेल खंडहर क्वार्टर, गोविंदपुरा, भोपाल
· गिरफ्तार: 4 पुराने अपराधी + 2 विधि विरुद्ध किशोर
· योजना: विजय मार्केट बरखेडा में दो ज्वेलर्स की दुकानों पर रात्रि डकैती
· बरामद: 04 चाकू, मास्क, मिर्ची पाउडर, ताला तोड़ने का सामान (टामी, पेचकस, रॉड), 02 मोटरसाइकिल
· कारण: मंहगे शौक और कर्ज से उबरने के लिए डकैती की योजना
पुलिस अधिकारी: आयुक्त संजय कुमार, अति पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, उपायुक्त विवेक सिंह, अति पुलिस उपायुक्त गौतम सोलंकी, सहायक आयुक्त श्रीमति अदिति बी. सक्सेना के मार्गदर्शन में थाना गोविंदपुरा पुलिस ने यह कार्यवाही की।
गिरफ्तार अपराधियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड:
· नागू नरवाडे: 12 मुकदमे
· मोह. इकबाल: 16 मुकदमे
· संजय प्रजापति (उर्फ सोनू/भूरा): 09 मुकदमे
· इरशाद खान: 02 मुकदमे
· 2 किशोर: 4-4 मुकदमे
सराहनीय टीम: निरीक्षक अवधेश सिंह तोमर, उनि गजराज सिंह, सउनि सचिन बेडरे व अन्य आरक्षकगण।