एसपी ने परेड ग्राउंड में खड़े सभी थाना प्रभारियों के वर्दी,टोपी, बेल्ट और जूतों को बारीकी से देखा। - Bhaskar Crime

Breaking

एसपी ने परेड ग्राउंड में खड़े सभी थाना प्रभारियों के वर्दी,टोपी, बेल्ट और जूतों को बारीकी से देखा।

*एसपी ने परेड ग्राउंड में सभी थाना प्रभारियों के भारती टोपी बेल्ट और जूते को खास एसपी ने निरीक्षण किया*

*पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने पुलिस लाइन्स में ऐतिहासिक जनरल परेड का किया भव्य निरीक्षण*

 *सख्त अनुशासन और सटीक ड्रिल के दिए कड़े निर्देश*

चीफ एडिटर जबलपुर, 24 अप्रैल 2026 – पुलिस विभाग में अनुशासन, एकता और व्यवस्था की अटूट परंपरा को कायम रखने के लिए आज पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड एक भव्य सेना जैसे मुकाम पर नज़र आया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने स्वयं इस भव्य जनरल परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया।

सलामी से शुरू हुआ अनुशासन का यह अद्भुत नज़ारा

जैसे ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर परेड ग्राउंड में पहुंचे, सूबेदार अमित शिववंशी ने उन्हें औपचारिक सलामी देकर इस सैन्य-शैली के आयोजन की शुरुआत की। तत्पश्चात परेड का शुभारंभ हुआ।

हर विवरण परखा: टोपी, बेल्ट और जूते भी नहीं हुए बख्शे

एसपी श्री उपाध्याय ने परेड ग्राउंड में खड़े सभी थाना प्रभारियों के भारती टोपी, बेल्ट और जूतों को बारीकी से देखा। उन्होंने साफ कर दिया कि पुलिसकर्मी का हर परिधान उसकी गरिमा का प्रतीक है। निरीक्षण के दौरान बेहतर टर्नआउट (सज्जा) रखने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों उन्होंने तुरंत पुरस्कृत भी किया।

जब हुई स्क्वॉड ड्रिल, तो सभी के होश उड़े

निरीक्षण के बाद, एसपी ने परेड पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से स्क्वॉड ड्रिल करवाई। इसके बाद विभिन्न प्लाटूनों द्वारा अलग-अलग हथियार ड्रिल और यातायात प्लाटून द्वारा मैनुअल यातायात संकेत ड्रिल का प्रदर्शन किया गया, जिसे एसपी ने ध्यानपूर्वक देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एक साथ जुटे 240 जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी

इस मेगा परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, शहर और देहात थाना प्रभारी एवं थानों से जुड़े कुल 240 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

सिर्फ परेड ही नहीं, जिम का भी निरीक्षण

परेड के समापन के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स स्थित जिम (व्यायामशाला) का भी औचक निरीक्षण किया और फिटनेस को पुलिसकर्मियों की प्राथमिकता बताया।