डीआईजी का कटनी में बड़ा एक्शन नशा और लापता बच्चों पर 'ज़ीरो टॉलरेंस'करने के निर्देश - Bhaskar Crime

Breaking

डीआईजी का कटनी में बड़ा एक्शन नशा और लापता बच्चों पर 'ज़ीरो टॉलरेंस'करने के निर्देश

*डीआईजी अतुल सिंह का कटनी में बड़ा एक्शन नशा और लापता बच्चों पर 'ज़ीरो टॉलरेंस'करने के निर्देश*

विशेष संवाददाता कटनी / जबलपुर रेंज के DIG अतुल सिंह ने कटनी पुलिस कंट्रोल रूम में उच्च स्तरीय बैठक लेकर सख्त निर्देश जारी किए बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिले के सभी पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।  

प्रमुख फैसले और एजेंडा:

· नशा मुक्त भारत का संकल्प: DIG ने केंद्र सरकार के तीन वर्षीय मास्टर प्लान के तहत देश को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा।

  · सप्लाई चेन पर शिकंजा: नशे के 'शैडो एरिया' को चिह्नित कर तोड़ा जाएगा।

  · जनभागीदारी: नशा पीड़ितों के पुनर्वास और जागरूकता अभियान पर जोर।

· 'ऑपरेशन मुस्कान' (1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ): लापता नाबालिग बच्चों की बरामदगी को प्राथमिकता।

  · DIG ने दूर-दराज शहरों से मिली सफलता पर संतोष जताते हुए और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

· कानून व्यवस्था की कड़ी समीक्षा:

  · पुराने मामलों का जल्द निपटारा: धारा 173(8) जा.फौ. के लंबित प्रकरणों और बची गिरफ्तारियों पर सख्ती।

  · समय सीमा तय: सभी अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के आदेश।

· प्रेजेंटेशन: SP अभिनय विश्वकर्मा ने PPT के जरिए पिछले दो माह की उपलब्धियों और लक्ष्यों से DIG को अवगत कराया।