*कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अपराधियों और वारंटी पर बड़ी कार्रवाई*
*हनुमान ताल थाना ने 8 अपराधों के वारंटी को गिरफ्तार किया*
चीफ एडिटर जबलपुर / अभियान पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय जिले में अपराधों पर पूरी तरह अंकुश शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना, अपराधों की रोकथाम, और लंबित वारंटों की तामील कराने धरपकड़ अभियान में चलाया
विशेष अभियान: कॉम्बिंग गस्त (संयुक्त तलाशी अभियान)।
अभियान में शामिल वरिष्ठ अधिकारी:
· अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर): आयुष गुप्ता
· अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध): जितेन्द्र सिंह
· अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात): सुश्री अंजना तिवारी
· अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ज़ोन 2): सुश्री पल्लवी शुक्ला
· अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण): सूर्यकांत शर्मा
· (सभी थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी उपस्थित)
अभियान में मिली सफलताएँ (कुल):
वारंट का प्रकार संख्या (तामील)
गैर-म्यादी वारंट 172
गिरफ्तारी वारंट 107
जमानती वारंट 75
कुल तामील 354
हनुमान ताल थाने की विशेष उपलब्धि:
थाना प्रभारी सुभाष बघेल के नेतृत्व में 8 अलग-अलग अपराधों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था।
अन्य की गई कार्रवाइयाँ:
· सक्रिय गुंडों और बदमाशों की चेकिंग
· देर रात आने-जाने वालों से पूछताछ
· रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जाँच
पुलिस अधीक्षक का बयान:"यह हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी, ताकि जिले में अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लग सके।"
( सम्पत उपाध्याय पुलिस अधीक्षक, जबलपुर)
