बजट पेश करते ही विपक्ष का वॉकआउट घोर निंदनीय: मेयर अन्नू - Bhaskar Crime

Breaking

बजट पेश करते ही विपक्ष का वॉकआउट घोर निंदनीय: मेयर अन्नू

*बजट पेश करते ही विपक्ष का वॉकआउट घोर निंदनीय: मेयर अन्नू*

 650 करोड़ से सड़क-नाली, 100 करोड़ से गार्डन, 50 करोड़ से जल व्यवस्था, 20 करोड़ से प्रकाश व्यवस्था के कार्य पूर्ण

· 1000 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर, अगले डेढ़ साल में 3000 करोड़ के कार्यों का भूमिपोजन

· स्वच्छता में देश में पांचवां, वायु गुणवत्ता में दूसरा स्थान

· राजस्व वसूली में सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ नगर निगम ने रचा कीर्तिमान

चीफ एडिटर जबलपुर: मेयर जगत बहादुर सिंह "अन्नू" ने सदन में बजट पर कहा कि यह बजट शहर को महानगर का स्वरूप देने के लिए पेश किया गया है। उन्होंने विपक्ष के वॉकआउट को विकास में बाधा बताते हुए निंदा की। शहर में 650 करोड़ की सड़क-नाली, 100 करोड़ के गार्डन, 50 करोड़ की जल व्यवस्था और 20 करोड़ के प्रकाश व्यवस्था के काम हो चुके हैं। फिलहाल 1000 करोड़ के कार्य चल रहे हैं। स्वच्छता में देश में 5वां और वायु गुणवत्ता में दूसरा स्थान मिला है। राजस्व वसूली में भी सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। अगले 1.5 साल में 3000 करोड़ के नए कार्यों का भूमिपूजन होगा।