पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कॉम्बिंग गस्त में 205 लंबित वारंट तामील, वर्षों से फरार अपराधी गिरफ्तार - Bhaskar Crime

Breaking

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कॉम्बिंग गस्त में 205 लंबित वारंट तामील, वर्षों से फरार अपराधी गिरफ्तार

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कॉम्बिंग गस्त में 205 लंबित वारंट तामील, वर्षों से फरार अपराधी गिरफ्तार

चीफ एडिटर जबलपुर, 17 मई 2026 शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में जबलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रातभर चले विशेष अभियान के तहत कई वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों के कुल 205 वारंट तामील किए गए।

              रातभर चला विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार दिनांक 16 मई 2026 की रात्रि 9 बजे से 17 मई 2026 की रात्रि 2 बजे तक जिलेभर में कॉम्बिंग गस्त अभियान चलाया गया। यह अभियान गुंडों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों के आपराधिक रिकॉर्ड को दृष्टिगत रखते हुए उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और थानों में लंबित वारंटों की तामील के उद्देश्य से किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रिय निगरानी

अभियान की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई। इनमें शामिल थे:

· अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध)  जितेन्द्र सिंह

· अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-2) सुश्री पल्लवी शुक्ला

· अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  सूर्यकांत शर्मा

· अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी

इनके मार्गदर्शन एवं प्रत्यक्ष उपस्थिति में समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों, उप पुलिस अधीक्षकों, एस.डी.ओ.पी. तथा सभी थाना प्रभारियों (शहर एवं देहात) ने अपने स्टाफ के साथ संयुक्त कॉम्बिंग गस्त की।

टीम संरचना और रणनीति

शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष टीमें बनाई गईं:

· एक टीम के प्रभारी स्वयं थाना प्रभारी थे।

· अन्य टीमों का नेतृत्व उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों ने किया।

टीमों ने जिले भर में छापेमारी करते हुए दबिश दी और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे आरोपियों को दबोचा।

205 वारंट तामील - विवरण इस प्रकार है:

वारंट का प्रकार संख्या गैर-म्यादी वारंट 106,गिरफ्तारी वारंट 55,जमानती वारंट 44, कुल 205

अधिकांश आरोपी कई वर्षों से फरार थे और पुलिस से बचते फिर रहे थे। सभी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अन्य चेकिंग अभियान

कॉम्बिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडों-बदमाशों की चेकिंग के साथ-साथ:

· देर रात आने-जाने वालों से रोक-टोक कर पूछताछ

· रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं मुसाफिरखानों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग

· असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई

पुलिस अधीक्षक का बयान

पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने इस सफलता पर कहा:

"यह कार्रवाई हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे अपराधियों को पकड़ना आवश्यक था जो लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे। इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।"

जबलपुर पुलिस का यह अभियान शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।