ईद-उल-जुहा पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस का फ्लैग मार्च
संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की मौजूदगी से नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा
चीफ एडिटर जबलपुर, 26 मई, 2026 आज ईद-उल-जुहा के पावन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जबलपुर पुलिस ने बुधवार को संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में यह फ्लैग मार्च अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकाला गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
फ्लैग मार्च के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहे। प्रमुख अधिकारियों में शामिल थे:
नगर पुलिस अधीक्षक:· मधुर पटेरिया (गोहलपुर)· रीतेश कुमार शिव (कोतवाली) सोनू कुर्मी (ओमती) श्रीमती राजेश्वरी कौरव (अधारताल)
थाना प्रभारी:· श्री राजपाल सिंह बघेल (ओमती)· श्री जितेन्द्र पाटकर (बेलबाग) श्री कन्हैया बघेल (सिविल लाइन) श्री मानस द्विवेदी (कोतवाली)· श्री नवल आर्य (लार्डगंज)· श्री रीतेश कुमार पाण्डेय (गोहलपुर)· श्री सुभाषचंद बघेल (हनुमानताल)· श्री प्रवीण कुमरे (अधारताल) उप निरीक्षक दिनेश गौतम (घमापुर)
फ्लैग मार्च का मार्ग
यह फ्लैग मार्च कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर निम्नलिखित प्रमुख स्थानों से गुजरता हुआ वापस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुआ:
· ओमती चौक· विक्टोरिया (तुलाराम चौक)· भार्गव चौक
· कमानिया गेट सराफा चौक कोतवाली थाने के सामने राजा रसगुल्ला· मिलौनीगंज· मछली मार्केट गोहलपुर· रद्दी चौकी· अधारताल तिराहा मिल्क स्कीम (आनंद नगर) रजा चौक
· कसाई मंडी· सिंधी कैंप घमापुर चौक· भरतीपुर बड़ी ओमती
· घंटाघर पुलिस अधीक्षक का संदेश
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने संस्कारधानीवासियों को ईद की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित अनुभव कराना तथा ईद पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा:
"संस्कारधानीवासियों की सुरक्षा के लिए जबलपुर पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। यदि किसी भी असामाजिक तत्व या गुंडे-बदमाश द्वारा कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई विधि अनुरूप की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।"
जबलपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।