स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में राष्ट्रपति द्वारा नगर निगम को सम्मानित किया जाएगा - Bhaskar Crime

Breaking

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में राष्ट्रपति द्वारा नगर निगम को सम्मानित किया जाएगा

*जबलपुर के लिए गौरवशाली पल,नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा*

*17 जुलाई को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक समारोह, महापौर अन्नू और निगमायुक्त प्रीति यादव को मिलेगा स्पेशल अवार्ड*  

*यह दिन जबलपुर के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा*

जबलपुर संवाददाता/ स्वच्छता के क्षेत्र में जबलपुर नगर निगम की उपलब्धियों को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। *स्वच्छ सर्वेक्षण 2024* में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर निगम को स्पेशल कैटेगरी में मिनिस्ट्रियल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा 

यह पुरस्कार *17 जुलाई 2025* को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर जगत बहादुर सिंह "अन्नू" निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव और नोडल अधिकारी संभव अयाची पुरस्कार प्राप्त करेंगे

 **स्वच्छता में जबलपुर की अलग पहचान**  

निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि सुपर स्वच्छ लीग (एसएसएल) के तहत यह सम्मान जबलपुर को *स्पेशल कैटेगरी* में दिया जा रहा है, जो स्वच्छता के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने वाले शहरों के लिए शुरू की गई है इसके लिए वे शहर पात्र हैं जो पिछले तीन वर्षों में कम से कम एक बार शीर्ष तीन में रहे हों और चालू वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण में शीर्ष 200 में शामिल हों

*महापौर और निगमायुक्त ने दिया श्रेय स्वच्छता टीम और नागरिकों को*

महापौर श्री अन्नू और निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय शहर के नागरिकों, स्वच्छता टीम और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है और हमारा प्रयास है कि जबलपुर हमेशा साफ-सुथरा रहे

*नगर निगम की राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियाँ*

महापौर अन्नू और निगमायुक्त प्रीति यादव के कार्यकाल में जबलपुर नगर निगम को एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। टीम वर्क, प्रशासनिक दक्षता और नागरिकों का सहयोग ही इस सफलता का आधार है।  

 **आगे भी जारी रहेगा स्वच्छता अभियान**  

निगमायुक्त ने कहा कि शहर को नियमित रूप से साफ रखने और नागरिकों में स्वच्छता की आदत विकसित करने का अभियान निरंतर जारी रहेगा उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनाए रखने का आग्रह किया।