*मध्यप्रदेश पुलिस ने यातायात प्रभारियों के साथ आयोजित की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला*
![]() |
*सुगम और सुरक्षित यातायात, की दिशा में बड़ा कदम*
*दुर्घटनाओं पर चिंता, पुलिस ने बनाई रणनीति,4E फॉर्मूले पर होगा काम*
![]() |
*ब्लैक स्पॉट्स पर सख्त कार्रवाई,हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी*
भोपाल संवाददाता / मध्यप्रदेश पुलिस ने राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है
पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (PTRI) में "सुगम और सुरक्षित यातायात" के उद्देश्य से प्रदेश भर के यातायात प्रभारियों, एडिशनल पुलिस अधीक्षकों से लेकर सूबेदार स्तर के अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
**दुर्घटनाओं पर चिंता, पुलिस ने बनाई रणनीति**
कार्यशाला का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा, उप पुलिस महानिरीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। इस दौरान एडीजी सोनाली मिश्रा ने चिंता जताते हुए कहा कि "मध्यप्रदेश देश में सड़क दुर्घटनाओं में दूसरे स्थान पर है। हाल ही में 114 वर्षीय मैराथन धावक फौजा सिंह की सड़क हादसे में मौत ने इस समस्या की गंभीरता को और बढ़ा दिया है।"
**4E फॉर्मूले पर होगा काम**
उप पुलिस महानिरीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी ने सड़क सुरक्षा के लिए 4E फॉर्मूला (Engineering, Enforcement, Education, Emergency Response) पर जोर दिया। साथ ही, *राहवीर योजना* और कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी
- राहवीर योजना:सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को 25,000 रुपये का पुरस्कार।
- कैशलेस उपचार:दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज।
**ब्लैक स्पॉट्स पर सख्त कार्रवाई**
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे NHAI और MPRDC के साथ मिलकर ब्लैक स्पॉट्स की पहचान करें और उन्हें दुर्घटना-मुक्त बनाएं। साथ ही, नशे में गाड़ी चलाने वालों और रेसिंग करने वाले युवाओं के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने का आदेश दिया गया।
**हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी**
दुर्घटना होने पर तुरंत सहायता के लिए NHAI हेल्पलाइन 1033और MPRDC हेल्पलाइन 1099 पर कॉल करने की अपील की गई।
इस कार्यशाला में मैनिट कॉलेज, NIC और 108 एम्बुलेंस के विशेषज्ञों ने भी यातायात प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया और तकनीकी समाधानों पर प्रशिक्षण दिया मध्यप्रदेश पुलिस की यह पहल राज्य में यातायात सुरक्षा को एक नई दिशा देगी। सख्त प्रवर्तन, जनजागरूकता और तकनीकी समाधानों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है।