*पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर शहर में कांबिंग गस्त*
*देर रात आने-जाने वालों से पूछताछ की गई और कई वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार किया*
विशेष रिपोर्टर/ आज जबलपुर शहर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर शनिवार रात व्यापक कांबिंग गस्त की गई। इस अभियान के दौरान कई वर्षों से फरार चल रहे मामलों के वारंट तामील किए गए और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
अभियान रात 9 बजे से 2 बजे तक चला, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेंद्र सिंह सहित सभी नगर पुलिस अधीक्षकों, उप पुलिस अधीक्षकों और थाना प्रभारियों ने भाग लिया। उनके नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने शहर और देहात के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की।
मुख्य उद्देश्य: लंबे समय से लंबित वारंटों की तामील।
· फरार आरोपियों की गिरफ्तारी।
· संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम।
· गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
· कई वर्षों से फरार चल रहे जमानती वारंट तामील किए गए।
· लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
· रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुसाफिरखाना समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।
· देर रात आने-जाने वालों से पूछताछ की गई।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर यह कार्रवाई निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने कहा, "जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे अपराधियों को पकड़ना आवश्यक था, जो लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे। इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी, ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।"
इस अभियान में अपराध शाखा की टीमों के साथ-साथ सभी थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी या वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।