शांति समिति की बैठक में पर्वों को लेकर बनी सहमति, कलेक्टर-एसपी और आयुक्त ने ली जानकारी - Bhaskar Crime

Breaking

शांति समिति की बैठक में पर्वों को लेकर बनी सहमति, कलेक्टर-एसपी और आयुक्त ने ली जानकारी

*शांति समिति की बैठक में पर्वों को लेकर बनी सहमति, कलेक्टर-एसपी और आयुक्त ने ली जानकारी*

विशेष रिपोर्टर जबलपुर कलेक्ट्रेट सभागार, आज: आगामी पर्वों होली, नवरात्री, ईद एवं रामनवमी को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

बैठक में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समिति के सदस्यों ने उत्सवों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाली संभावित चुनौतियों एवं समस्याओं को रखा, जिस पर अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लिया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर एवं एसपी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के पर्वों को ध्यान में रखते हुए ऐसी रणनीति बनाई जाए, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, नगर निगम आयुक्त भी इस दौरान मौजूद रहे, जिन्होंने सफाई, जलापूर्ति एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे नागरिक मुद्दों पर अपनी बात रखी।

समिति के सदस्यों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का भरोसा दिलाया।