*होटल में भीषण आग से दो मासूम पिल्लों की जलने से दर्दनाक मौत*
*होटल और रेस्टोरेंट में अनिवार्य फायर गैस आग बुझाने वाले व्यवस्था नहीं रहा*
जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है
विशेष रिपोर्टर जबलपुर / पुराना बस स्टैंड के पास स्थित द्वारका होटल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल फैल गया। इस अग्निकांड में न केवल होटल का सामान जलकर राख हो गया, बल्कि दो मासूम कुत्ते के पिल्लों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब होटल के किचन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे किचन में फैल गई। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने जब आग की लपटें उठती देखीं तो उनके होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग ने किचन में रखी खाद्य सामग्री और अन्य सामान को पूरी तरह से जला दिया था। सबसे हृदय विदारक पहलू यह रहा कि आग की चपेट में आने से होटल परिसर में रहने वाले दो कुत्ते के पिल्ले भी बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय होटल के अंदर कोई कर्मचारी या ग्राहक मौजूद नहीं था, अन्यथा कोई बड़ी जनहानि भी हो सकती थी। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टलने की बात कही है।
