*रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता: ट्रेनों में चोरी करने वाले 2 नाबालिक गिरफ्तार, 3.63 लाख रुपये का माल बरामद*
![]() |
विशेष संवाददाता भोपाल/ ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी मुरैना ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो विधि विरुद्ध बालकों को हिरासत में लेकर उनके पास से कुल ₹3,63,400/- (तीन लाख तिरसठ हजार चार सौ रुपये) का माल जब्त किया है।
यह सफलता वरिष्ठ अधिकारियों राहुल कुमार लोढ़ा (उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल), श्रीमती नीतू डावर (अति. पुलिस अधीक्षक, रेल भोपाल) और रामसनेही चौहान (उप पुलिस अधीक्षक, रेल भोपाल) के कुशल मार्गदर्शन में हासिल की गई।
बरामदगी का विवरण:
· सोने की चेन व ईयररिंग्स: ₹2,28,000/-
· विभिन्न कंपनियों के 5 मोबाइल फोन: ₹1,35,400/-
· नकदी: ₹3,000/-
मामले का ब्योरा:
· कुल 3 अपराधों का खुलासा
· धारा 305(सी) BNS व 35(15) BNSS के तहत कार्रवाई
सराहनीय भूमिका:
इस अभियान में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमित शर्मा, सउनि सुभाष मिश्रा, तथा प्र.आर. जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह सहित आरपीएफ व जीआरपी के पूरे दल ने उत्कृष्ट कार्य किया।
जीआरपी मुरैना की इस सतर्कता और सक्रियता से यात्रियों की सुरक्षा को मजबूती मिली है। साइबर व सोशल मीडिया पर चोरी की घटनाओं पर नज़र रखने वाली टीम को भी सलाम
