पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर जींस पहनना पड़ा भारी तीन सस्पेंड हुए - Bhaskar Crime

Breaking

पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर जींस पहनना पड़ा भारी तीन सस्पेंड हुए

*ड्यूटी पर जींस पहनना पड़ा भारी, आईजी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड*

*आई जी ने कहा वर्दी के प्रति इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी*

विशेष संवाददाता/ शहडोल खाकी की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई हुई है। ड्यूटी के दौरान सिविल ड्रेस में पाए जाने पर आईजी ने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

आईजी चैत्रा एन. शहडोल संभाग में विभाग के कामकाज और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर तीन पुलिसकर्मियों पर पड़ी, जो बिना वर्दी के जींस और कैजुअल कपड़ों में ड्यूटी कर रहे थे।

पुलिस नियमावली में ड्यूटी के दौरान निर्धारित खाकी वर्दी पहनना अनिवार्य है। आईजी ने इस आचरण को घोर अनुशासनहीनता और विभाग की छवि धूमिल करने वाला माना।

आईजी का सख्त संदेश:

"खाकी केवल एक ड्रेस नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और विभाग की मर्यादा का प्रतीक है। वर्दी के प्रति इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

इस कार्रवाई के बाद पूरे संभाग के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।