200 रुपये नहीं दिए तो ताबड़तोड़ चाकू मारकर युवक को किया लहूलुहान - Bhaskar Crime

Breaking

200 रुपये नहीं दिए तो ताबड़तोड़ चाकू मारकर युवक को किया लहूलुहान

 *200 रुपये नहीं दिए तो ताबड़तोड़ चाकू मारकर युवक को किया लहूलुहान*

*भाई के बीच बचाव करने पर हमला बुरी तरह घायल कर दिया गया*

विशेष रिपोर्टर जबलपुर/ थाना हनुमानताल क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप धारण कर लिया। यहां पैसे नहीं देने के झगड़े में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जबकि बीच-बचाव करने आए उसके बड़े भाई को भी बुरी तरह घायल कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, बहोराबाग रोड निवासी 17 वर्षीय युवक (बीएससी का छात्र) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एक निजी कंपनी में डेटा एंट्री का काम करता है। 24-25 फरवरी की रात करीब 9-10 बजे वह घर से बहोराबाग की ओर चाय पीने जा रहा था। डॉक्टर्स कॉलोनी के पास पहुंचते ही आरोपी सोहैल अली ने उसे रोक लिया और पहले के 200 रुपये मांगने लगा।

पीड़ित ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक चाकू निकालकर उसकी कमर के नीचे वार कर दिया। जब पीड़ित का बड़ा भाई चिंटू (उर्फ सैफुल इस्लाम) बचाने के लिए आगे आया, तो हमलावर ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और कंधे में गंभीर चोटें आईं।

इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धारा 115(2), 118(1), 351(2), 296(बी), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।