मातृशक्ति ने हाथों हाथ पहुंचाई 151 मीटर की चुनरी: जबलपुर में भव्य चुनरी यात्रा - Bhaskar Crime

Breaking

मातृशक्ति ने हाथों हाथ पहुंचाई 151 मीटर की चुनरी: जबलपुर में भव्य चुनरी यात्रा

*मातृशक्ति ने हाथों हाथ पहुंचाई 151 मीटर की चुनरी: जबलपुर में भव्य चुनरी यात्रा*

*श्रद्धा और सामूहिकता की अद्वितीय मिसाल पेश की, जहां चुनरी को सजाकर भक्ति भावना को चरितार्थ किया*


चीफ रिपोर्टर जबलपुर / अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की मातृशक्ति ने मां खेरमाई को 151 मीटर की विशाल चुनरी अर्पित करके अनूठी आस्था का परिचय दिया। यह भव्य चुनरी यात्रा महासभा की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्रीमती कविता दुबे के नेतृत्व में निकाली गई।

यात्रा का शुभारंभ होमसाइंस कॉलेज से हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मानस भवन स्थित खेरमाई मंदिर पहुंची, जहां चुनरी को देवी माता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर मातृशक्तियों ने अत्यधिक उत्साह के साथ चुनरी को हाथों-हाथ लेकर माता जी तक पहुंचाया।

यात्रा में भागवत आचार्य श्रीमती कृष्ण निशा तिवारी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पंडित अमरीश मिश्रा, श्रीमती कविता दुबे, कृष्णकांति पाण्डेय, शोभा त्रिवेदी, अपर्णा तिवारी, रचना दुबे, कीर्ति तिवारी, अनुपमा, आरती गौतम, निशा पाठक, आशा पाण्डेय, शशि द्विवेदी, पंडित शक्ति शुक्ला, आशीष शर्मा, रत्नेश पाण्डेय सहित सैकड़ों महिलाओं ने विशेष योगदान दिया।

इस आयोजन ने श्रद्धा और सामूहिकता की अद्वितीय मिसाल पेश की, जहां मातृशक्ति ने अपने हाथों से माता की चुनरी को सजाकर भक्ति भावना को चरितार्थ किया।