251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा के साथ मनाई हिंदू नववर्ष - Bhaskar Crime

Breaking

251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा के साथ मनाई हिंदू नववर्ष

*251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा के साथ मनाई हिंदू नववर्ष *

*विभिन्न महिला संस्थाओं ने शहर को पॉलिथीन मुक्त करने का संकल्प*

चीफ रिपोर्टर जबलपुर। विक्रम संबत 2083 के आगमन की पूर्व संध्या पर समग्र महिला संगठन के नेतृत्व में शहर की विभिन्न महिला संस्थाओं ने मिलकर एक भव्य और अनुशासित चुनरी यात्रा निकाली। "मां नर्मदा का आंचल स्वच्छ रखना है, शहर को पॉलिथीन से मुक्त करना है" की प्रेरणा से प्रारंभ हुई इस यात्रा में 251 मीटर लंबी चुनरी को झंडा चौक से उमाघाट तक पहुंचाया गया।

इस दौरान मां नर्मदा जी को पूजन एवं चुनरी अर्पित कर मां भारती की आरती उतारी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सामूहिक भोजन भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को प्रदर्शित करना था, बल्कि नर्मदा नदी के संरक्षण और शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाना था।

यात्रा एवं आयोजन को सफल बनाने में अनेक गणमान्य महिलाओं एवं संगठनों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की संयोजिका टीम में श्रीमती गीता शरत तिवारी, श्रीमती भगवती भारद्वाज, श्रीमती अंजू भार्गव 'अंजना', श्रीमती सुमिता मिश्रा एवं डॉ. गीता दुबे ने मुख्य भूमिका निभाई। संयोजन सदस्यों में श्रीमती कीर्ति अभिलाष पांडे, श्रीमती माया इंदु तिवारी एवं श्रीमती सुनीता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस भव्य आयोजन में अनेक संस्थाओं का सहयोग सराहनीय रहा, जिनमें प्रमुख रूप से एक पहल जन सेवा समिति (श्वेता गोटियां), टीम रेनबो क्लब, ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ, ब्राह्मण स्वयंवर संस्कार, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा, श्री बड़ी खेर माई मंदिर महिला समिति, मां की बेटी, प्रगतिशील महिला ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद महिला प्रकोष्ठ, मातेश्वरी शक्ति संगठन, नया सवेरा, श्री परशुराम संस्था, सुंदरकांड समिति गंगानगर, ब्राह्मण मंच गंगानगर सेवा समिति एवं पॉवर ऑफ वुमेन शामिल रहीं।

कार्यक्रम में अमिता स्वामी, सुधा शर्मा, मीरा पांडे, वर्षा त्रिवेदी, शिखा मिश्रा, श्वेता गोटिया, भारती त्रिवेदी, उषा दुबे एवं राम मंदिर से जुड़ी महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। आयोजन को सफल बनाने में संजू बर्मन का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

समग्र महिला संगठन एवं समस्त सहयोगी मातृ शक्तियों ने इस विशाल चुनरी यात्रा के माध्यम से नव वर्ष के स्वागत का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बना दिया। सभी ने आपसी सौहार्द और उल्लास के साथ एक-दूसरे को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।