अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, चार देशी पिस्टल व कारतूस बरामद - Bhaskar Crime

Breaking

अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, चार देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

*क्राईम ब्रांच एवं थाना पाटन पुलिस की बड़ी सफलता*

*अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, चार देशी पिस्टल व कारतूस बरामद*

चीफ रिपोर्टर जबलपुर / क्राईम ब्रांच और थाना पाटन पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 देशी पिस्टल, 8 कारतूस, 3 मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त कार जब्त की गई है

पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी:1. मयंक राजपूत पिता स्व. सुरेन्द्र, उम्र 28 वर्ष, निवासी जबलपुर नाका, गुप्ता कोल्ड्रिंग के पीछे, दमोह

2. राहुल उर्फ सूरज सिंह लोधी पिता राजकुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी सिविल वार्ड 4, कोतवाली, दमोह

कैसे हुई कार्रवाई:

दिनांक 18 मार्च 2026 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक एमपी 30 जेड जी 4139) में दो व्यक्ति अवैध देशी पिस्टल व कारतूस लेकर बिक्री के लिए घूम रहे हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच एवं थाना पाटन की संयुक्त टीम ने भडया पीपल के पास, पाटन-तेंदुखेड़ा मार्ग पर नाकाबंदी की। तेंदुखेड़ा की ओर से आ रही संदिग्ध कार को रोककर तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट पर रखे लाल कपड़े के थैले से 4 देशी पिस्टल एवं 8 कारतूस बरामद हुए।

आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 159/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि ये हथियार उन्होंने कहां से और किससे प्राप्त किए।

मार्गदर्शन एवं टीम:

इस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  सूर्यकांत शर्मा, एस.डी.ओ.पी. पाटन लोकेश डाबर, नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट/डीएसपी क्राईम  उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय भूमिका:

· थाना पाटन टीम: थाना प्रभारी  गोपिन्द्र सिंह राजपूत, उप निरीक्षक जितेन्द्र दुबे, उप निरीक्षक आकाशदीप साहू, सहायक उप निरीक्षक स्वदेश गुप्ता, आरक्षक धनंजय, अनुराग, रिंकेश पाठक

· क्राईम ब्रांच टीम: सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, रूस्तम अली, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक गोविन्द राय

· साइबर सेल टीम: प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक नीरज उपाध्याय

वरिष्ठ अधिकारियों ने की सराहना:

पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने टीम की इस सफलता पर सराहना करते हुए अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं