*विकास कार्यों में लापरवाही पर निगमायुक्त का एक्शन, 5 लाख का जुर्माना*
विशेष रिपोर्टर जबलपुर/ निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शहर की बुनियादी सुविधाओं और सौंदर्यीकरण कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त न करते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

पैदल निरीक्षण:निगमायुक्त ने गौरीघाट रेत नाका से बंदरिया तिराहा तक पैदल भ्रमण कर विकास कार्यों का बारीकी से जायजा लिया।
लापरवाही पर भारी जुर्माना
· री-स्टोरेशन के कार्यों में देरी और ढिलाई पर कार्यदायी संस्था ईगल पी सी स्नेहल कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
· आर बी कंसल्टेंट और संबंधित उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
पैदल पथ होंगे सुरक्षित
· अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए।
· पैदल चलने वालों के लिए सुलभ और सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किए जाएं।
विभागों में समन्वय जरूरी
सीवर, पेयजल और लोककर्म विभाग के कार्यों को आपसी समन्वय के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
सिटी ब्यूटीफिकेशन पर फोकस
उद्यान एवं सौंदर्यीकरण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता और समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
निगमायुक्त का स्पष्ट संदेश:
“शहर के विकास कार्यों में लेटलतीफी और गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।”