एसपी ने सुनी शिकायतें, अधिकारियों को सख्त निर्देश - Bhaskar Crime

Breaking

एसपी ने सुनी शिकायतें, अधिकारियों को सख्त निर्देश

*जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण : एसपी जबलपुर ने सुनी 56 शिकायतें, अधिकारियों को सख्त निर्देश*

चीफ एडिटर जबलपुर। आम जनता की शिकायतों के शीघ्र निपटान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को जन सुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने स्वयं शहर व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

·  56 शिकायतें हुई दर्ज, जिनमें पारिवारिक विवाद, मारपीट, जमीनी विवाद और साइबर अपराध के मामले शामिल रहे।

·  एसपी सम्पत उपाध्याय ने सभी शिकायतकर्ताओं को निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।

·  सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

·  इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  बी.एस. गोठरिया उपस्थित रहे।

·  एसपी के निर्देश पर सभी थानों एवं चौकियों में भी अधिकारियों द्वारा जन सुनवाई कर शिकायतें सुनी गईं।

आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही संज्ञान लेकर पुलिस प्रशासन की पहुंच और जवाबदेही को और अधिक प्रभावी बनाना।