*राष्ट्रवादी चालक सेवा संगठन का शहीद श्रद्धांजलि और सरकार का विरोध*
![]() |
*प्रदेशभर के चालक ने दिखाई एकजुटता, संगठन ने कानून का किया पुरजोर विरोध*
![]() |
चीफ रिपोर्टर जबलपुर/ राष्ट्रवादी चालक सेवा संगठन द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदेश के छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, राजगढ़-ब्यावरा, शिवपुरी, गुना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, कटनी सहित विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं चालक भाइयों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर चालक समाज की एकजुटता का परिचय दिया।
हिट एंड रन कानून पर साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान संगठन ने हाल ही में लागू हिट एंड रन कानून को लेकर चालक समाज में व्याप्त भय एवं असंतोष पर गहरी चिंता व्यक्त की। राष्ट्रवादी चालक सेवा संगठन ने स्पष्ट किया कि चालक हितों की सुरक्षा के लिए इस कानून का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। संगठन द्वारा राज्य एवं केंद्र सरकार को चालक समाज की समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है।
प्रमुख मांगें :संगठन की प्रमुख मांगों में शामिल हैं:
· ड्राइवर आयोग का गठन
· ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना
· चालक सुरक्षा कानून लागू करना
संगठन के पदाधिकारियों ने चेताया कि आवश्यकता पड़ने पर देश के 28 राज्यों एवं 9 केंद्र शासित प्रदेशों से चालक की सहभागिता के साथ व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
"न रिश्वत देंगे, न रिश्वत लेंगे" का संकल्प
कार्यक्रम में संगठन द्वारा "न रिश्वत देंगे, न रिश्वत लेंगे" का सामूहिक संकल्प लिया गया, जो चालक समाज में ईमानदारी और एकता की मिसाल बनेगा। संगठन ने ड्राइवर भाइयों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने तथा उन्हें उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
आयोजन में इनका रहा योगदान
मंच संचालन का दायित्व रामकुमार मलिक एवं नेपाल भाई राठौड़ ने सफलतापूर्वक निभाया, वहीं कार्यक्रम की रूपरेखा में प्रियंका बहन का विशेष योगदान रहा। संगठन के सभी जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करते हुए एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं चालक भाइयों ने एकता बनाए रखते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। संगठन की ओर से सभी उपस्थित साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

