*पुलिस अधीक्षक संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया*
*ईद-उल-फितर पर चाक-चौबंद व्यवस्था का निरीक्षण,अधिकारियों-कर्मचारियों को किया प्रोत्साहित*
चीफ रिपोर्टर जबलपुर, 21 मार्च 2026 – ईद-उल-फितर के पवित्र पर्व को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय , एवं उप पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता ने आज प्रातः संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।
निरीक्षण के दौरान ये रहे खास बिंदु:
· भ्रमण क्षेत्र: थाना ओमती, लार्डगंज, गोहलपुर, हनुमानताल, बेलबाग
· उद्देश्य: पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने हेतु व्यवस्थाओं की समीक्षा
· अहम निर्देश:
· अधिकारी एवं कर्मचारी मुस्तैद रहें
· आपसी समन्वय बनाए रखें
· नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो
· प्रेरणा: एसपी ने सभी को उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए बधाई देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पूरे शहर में यातायात, गश्त एवं सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि नागरिक सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मना सकें।