होलिका दहन के बाद विधायक और नगर अध्यक्ष संग झूमे, गोबर के कंडों से जलाई होलिका - Bhaskar Crime

Breaking

होलिका दहन के बाद विधायक और नगर अध्यक्ष संग झूमे, गोबर के कंडों से जलाई होलिका

*होलिका दहन के बाद विधायक और नगर अध्यक्ष संग झूमे, गोबर के कंडों से जलाई होलिका*

            (मनोज विश्वकर्मा चीफ एडिटर) 

जबलपुर। रंगों के त्योहार होली पर इस बार पर्यावरण संरक्षण का विशेष संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के आह्वान पर इस वर्ष होलिका दहन में गोबर के कंडों (उपले) का उपयोग किया गया। जबलपुर में भी इस परंपरा का निर्वहन करते हुए उत्तर मध्य विधायक अभिलाष पांडे और भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कार्यकर्ताओं संग होली का जश्न मनाया।

मालवीय चौक पर आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने स्थानीय होलिका समिति के साथ मिलकर पर्यावरण अनुकूल तरीके से पूजा-अर्चना की। होलिका दहन के बाद माहौल पूरी तरह से जश्न में बदल गया। विधायक अभिलाष पांडे और नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर होली के गानों पर जमकर झूमते नजर आए। कार्यकर्ताओं संग उन्होंने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान होलिका समिति ने विधायक अभिलाष पांडे का विशेष अंदाज में सम्मान किया और उन्हें "दुल्हा की टोपी" पहनाकर उनका स्वागत किया। यह पल सबके आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर त्योहार का भरपूर आनंद लिया।

यह आयोजन होली के हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे का एक जीवंत उदाहरण बना, जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर पूरा माहौल प्रेम और उमंग से सराबोर रहा।