*रंग पंचमी से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, एसपी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा*
विशेष रिपोर्टर जबलपुर रंग पंचमी के त्योहार से पूर्व जबलपुर पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर आयोजित इस मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता ने किया
फ्लैग मार्च की शुरुआत मालवीय चौक से हुई, जो लार्डगंज स्थित बड़ा फुहारा होते हुए कोतवाली पहुंचा। इसके बाद पुलिस दल कोतवाली बड़ा फुहारा से गुजरता हुआ गोहलपुर तिराहा पर पहुंचा, जहां मार्च का समापन हुआ।
इस दौरान अतिरिक्त एसपी आयुष गुप्ता के साथ कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मार्च का उद्देश्य त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना था। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के निर्देश दिए।