सीएम डॉ. मोहन यादव का एक्शन, सीधी के कलेक्टर और गुना के एसपी को पद से हटाया - Bhaskar Crime

Breaking

सीएम डॉ. मोहन यादव का एक्शन, सीधी के कलेक्टर और गुना के एसपी को पद से हटाया

 *सीएम डॉ. मोहन यादव का एक्शन, सीधी के कलेक्टर और गुना के एसपी को पद से हटाया*

विशेष संवाददाता सीधी/  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सीधी जिले के आकस्मिक दौरे में प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सीएम ने सीधी कलेक्टर को पद से हटाने के निर्देश दिए, वहीं गुना जिले में नकदी हेरफेर मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) की भूमिका को अनुचित ठहराते हुए उन्हें भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

· सीधी दौरा: सीएम ने जनता और जनप्रतिनिधियों की शिकायतें सुनकर जमीनी हकीकत परखी।

· बैंक अधिकारी निलंबित: सीधी सहकारी बैंक के महाप्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश।

· कलेक्टर हटाए: सीधी कलेक्टर को पद से हटाने का आदेश।

· एसपी हटाए: गुना जिले में तलाशी के दौरान मिली नकद राशि के हेरफेर प्रकरण में एसपी को भी हटाया।

सीएम डॉ. यादव ने स्पष्ट संकेत दिए कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों में हड़कंप मच गया।