*भारत बना क्रिकेट विश्व विजेता! देश में जश्न का माहौल, जबलपुर में उमड़ा जनसैलाब*
चीफ रिपोर्टर जबलपुर- आज पूरे देश के लिए ऐतिहासिक और गर्व का दिन है। भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप पर कब्जा जमाकर इतिहास रच दिया। इस शानदार जीत के साथ ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई।
जबलपुर में जश्न का माहौल
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में इस जीत के बाद उत्साह चरम पर है। आधी रात तक प्रशंसकों की भारी भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी, जिससे शहर के कई मार्गों पर यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिले के सभी थानों की पुलिस को व्यवस्था संभालने के लिए तत्काल सड़कों पर उतरना पड़ा।
*मालवीय चौक पर हजारों की भीड़*
मालवीय चौक पर तो हजारों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। महिलाएं, पुरुष और बच्चे - सभी उम्र के लोग हाथों में तिरंगा लिए नारे लगा रहे थे। इस भव्य जश्न में हर किसी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और देश के विजेता खिलाड़ियों को सलाम करके इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया।

