व्यावसायिक गैस सिलेंडर सप्लाई की नई व्यवस्था लागू, - Bhaskar Crime

Breaking

व्यावसायिक गैस सिलेंडर सप्लाई की नई व्यवस्था लागू,

व्यावसायिक गैस सिलेंडर सप्लाई की नई व्यवस्था लागू

अब गैस सिलेंडर का संकट खत्म, घर-घर पहुंचेगी गैस

 कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

चीफ एडिटर जबलपुर  मध्य प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों को नई वितरण व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। अब विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को चरणबद्ध तरीके से गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

 नई व्यवस्था के मुख्य बिंदु

 स्कूल, कॉलेज व छात्रावास – पूर्व रिकॉर्ड के आधार पर 100% गैस सप्लाई

·  रेलवे – 70% गैस सप्लाई

· 🍽️ ढाबे व रेस्टोरेंट – 9 से 13% गैस सप्लाई (पहले बंद थी, अब फिर शुरू)

·  सामान्य सप्लाई – 25 मार्च से बहाल होने की संभावना

केवल पंजीकृत उपभोक्ताओं को मिलेगी गैस

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस सप्लाई केवल रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को ही दी जाएगी। सभी उपभोक्ताओं का डेटा कलेक्टर को सौंप दिया गया है। संबंधित विभाग के आदेश के बाद एजेंसियों को इसी आधार पर वितरण करना होगा।

 कालाबाजारी पर शिकंजा

कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए हैं कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नई व्यवस्था से व्यावसायिक गतिविधियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

अपडेट: 25 मार्च के बाद गैस की सामान्य आपूर्ति शुरू होने से रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिलेगी।