आरपीएफ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा फर्जी दरोगा - Bhaskar Crime

Breaking

आरपीएफ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा फर्जी दरोगा

*आरपीएफ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा फर्जी दरोगा*

*प्रयागराज जंक्शन पर RPF ने फर्जी दरोगा को दबोचा*

विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश/  प्रयागराज जंक्शन पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार मीणा ने चेकिंग के दौरान एक फर्जी उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है, जो आरपीएफ की वर्दी पहनकर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करता था और खुद को आरपीएफ दरोगा बताकर लोगों को गुमराह करता था।

आरोपी के पास से आरपीएफ की वर्दी, जूते, मोजे, 650 रुपये नकद, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और जीआरपी प्रयागराज में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।