चाकू बाजियों पर शिकंजा हनुमानताल थाने ने 2 महीने में 21 आरोपियों को दबोचा - Bhaskar Crime

Breaking

चाकू बाजियों पर शिकंजा हनुमानताल थाने ने 2 महीने में 21 आरोपियों को दबोचा

*चाकू बाजियों पर शिकंजा: हनुमानताल थाने ने 2 महीने में 21 आरोपियों को दबोचा*

*शहर के सबसे संवेदनशील थाने में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कब्रिस्तान गेट से एक और आरोपी गिरफ्तार*

चीफ एडिटर जबलपुर/ बड़ी कार्रवाई: हनुमानताल थाना पुलिस ने पिछले दो महीनों में 21 चाकू बाजी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है सभी आरोपियों पर कार्रवाई कर भेजा जेल यह अभियान एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देशन और थाना प्रभारी सुभाष बघेल की टीम द्वारा चलाया गया

· गुप्त सूचना पर छापा: आज शाम कब्रिस्तान गेट के पास चाकू लेकर खड़े एक संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

· पूर्व में भी रिकॉर्ड: आरोपी मोहम्मद सोहेल (पिता मोहम्मद शहजाद अंसारी, मोती नाला निवासी) पर पहले से कई चाकू बाजी के मामले दर्ज हैं।

· आगे की जांच: पुलिस आरोपी से चाकू खरीद-बिक्री के बारे में पूछताछ और एडमिट कार्ड (अभिरक्षा में लेकर अनुसंधान) कर रही है।