मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन की सीई से बैठक कर्मियों के मुद्दों पर चर्चा - Bhaskar Crime

Breaking

मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन की सीई से बैठक कर्मियों के मुद्दों पर चर्चा

*मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन की सीई से बैठक – सुरक्षा उपकरण,भत्ते और आउटसोर्स कर्मियों के मुद्दों पर चर्चा*

*समस्याओं का समाधान करना सर्वोच्च प्राथमिकता - गिरिया सीई मुख्य अभियंता*

*गुणवत्ता पूर्ण सुरक्षा उपकरण, सभी भत्ते प्रदान करें - राकेश डी पी पाठक*

चीफ एडिटर जबलपुर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता एस.के. गिरिया के साथ मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों की सुरक्षा, भत्तों और आउटसोर्स कर्मियों के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

· सुरक्षा उपकरण: सीई गिरिया ने आश्वासन दिया कि सभी तकनीकी कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

· भत्तों की मांग: संघ ने आउटसोर्स कर्मियों को जोखिम भत्ता, रात्रिकालीन भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और नियमित कर्मचारियों की तरह अन्य सुविधाएं देने की मांग की।

· आउटसोर्स निगम का गठन: हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर आउटसोर्स कर्मियों के लिए अलग निगम/कंपनी स्थापित करने की मांग रखी गई।

· बीमा राशि 20 लाख: कार्य के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के भरण-पोषण के लिए 20 लाख रुपये के बीमा का प्रावधान किया जाए।

· सेवानिवृत्ति आयु: आउटसोर्स कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने की मांग।

· बुनियादी सुविधाएं: सब स्टेशनों और वितरण केंद्रों पर पंखे, पेयजल (RO), शौचालय, फर्नीचर की व्यवस्था प्राथमिकता से सुनिश्चित करने का आश्वासन।

· कर्मचारियों की कमी: फेडरेशन ने कहा कि एक कर्मचारी पर 5 लोगों का काम है – मानसिक तनाव से बचाने के लिए पर्याप्त भर्ती की जाए।

· दुर्घटनाओं पर रोक: बिना अनुभव के ITI पास व्यक्तियों को लाइन पर न लगाया जाए। सब स्टेशनों के उपकरण (आइसोलेटर, एबी स्विच) जल्द सुधारे जाएं।

· समानता का अधिकार: गैर-तकनीकी कर्मचारियों को भी अवकाश के दिन काम करने पर अतिरिक्त वेतन (Extra Wages) देने का प्रावधान किया जाए।

मुख्य अभियंता एस.के. गिरिया, अधीक्षण अभियंता लोकेश साहू, एचआर अंजलि परते सहित अन्य अधिकारी।

संघ से महामंत्री राकेश डी.पी. पाठक, दिनेश दुबे, उमाशंकर दुबे, दीपक मेमने, राजेश मिश्रा, अतुल विश्वकर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सीई गिरिया ने कहा: "जो मांगें हमारे कार्यक्षेत्र में आती हैं, उनका प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। कंपनी स्तर की मांगों को उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रेषित किया जाएगा।"

महामंत्री राकेश पाठक ने कहा: "बिना कारण नौकरी से न निकाला जाए, सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से दिए जाएं, और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी ही तैनात किए जाएं।"

फेडरेशन ने बैठक के लिए सीई गिरिया का आभार व्यक्त किया।