- Bhaskar Crime

Breaking

*2027: जबलपुर में तैयारियाँ पूर्ण, अब 'सेल्फ-गणना' की बारी*

*निगमायुक्त ने नागरिकों से पोर्टल पर अधिक से अधिक स्व-पंजीयन की अपील की*

चीफ एडिटर जबलपुर। भारत की ऐतिहासिक जनगणना 2027 को लेकर जबलपुर नगर निगम ने अपनी तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली हैं। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो चुका है। नगर निगम के तत्वावधान में प्रगणकों और फील्ड ट्रेनरों का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यह प्रशिक्षण कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में पूरा किया गया

(पहला चरण: मई 2026 में होगा मकान सूचीकरण)

जनगणना का पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना  1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा।

जबलपुर निगम क्षेत्र के कुल 16 चार्ज जोनों के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने शासकीय आई.टी.आई. मढ़ाताल में गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड स्टाफ में उत्साह और जिम्मेदारी का भाव साफ देखा गया।

 ऐतिहासिक पहल: नागरिक स्वयं भर सकेंगे परिवार का विवरण

इस बार की जनगणना में डिजिटल तकनीक और जन-भागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

पहली बार आम नागरिक https://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार का विवरण स्वयं ऑनलाइन भर सकेंगे। यह पोर्टल 30 अप्रैल 2026 तक सक्रिय रहेगा।

जिन नागरिकों द्वारा स्वयं ऑनलाइन विवरण भर दिया जाएगा, उन्हें केवल एक 'रेफरेंस आईडी' प्रगणक को देनी होगी। इससे डेटा संग्रहण में पूर्ण सटीकता आएगी और कीमती समय भी बचेगा।

 प्रशिक्षण में विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी सागर बोरकर के साथ-साथ जनगणना निदेशालय के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने भी प्रगणकों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।