चाकू से हत्या करने वाले को ,24 घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार - Bhaskar Crime

Breaking

चाकू से हत्या करने वाले को ,24 घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार

*चाकू से हत्या करने वाले को ,24 घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार*

*पुलिस ने 4 आरोपियों को कान पकड़वाकर उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला*

चीफ एडिटर जबलपुर / हनुमानताल थाना पुलिस ने एक हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों को कान पकड़कर उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।

विवाद के बाद हमला, युवक की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे राजाबाबू की कुटी, आजाद नगर निवासी सोहराब अहमद (23) अपने दोस्तों मोनू उर्फ सादिल, बादशाह और अमन चिकनी के साथ नूरानी गेट के पास एक शादी समारोह में गए थे। इस दौरान घोड़े के पीछे खड़े होने को लेकर मोनू और जीशान के बीच कहासुनी हो गई थी।

इसी विवाद के बाद रात करीब 12:15 बजे चार मोटरसाइकिलों पर आठ से अधिक युवक स्लाटर हाउस के पास स्थित प्राथमिक स्कूल के सामने पहुंचे। आरोपियों ने सोहराब और उसके साथियों पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू और हाथों-घूंसों से हमला किया, जिसमें मोनू के पेट और जांघ में गंभीर चोटें आईं।

गंभीर रूप से घायल मोनू को आसपास के लोगों ने विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोहराब भी इस हमले में घायल हुआ है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

घटना की रिपोर्ट पर थाना हनुमानताल में अपराध क्रमांक 227/2026 धारा 296 (बी), 190, 191(2), 191(3), 103(1), 109(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

1. मोहम्मद जीशान (21) – निवासी ठक्कर ग्राम, किलकारी गार्डन के सामने, थाना हनुमानताल

2. मोहम्मद शहवाज (18) – निवासी रद्दी चौकी, थाना गोहलपुर

3. मोहम्मद यासीन अराफत (19) – निवासी रही चौकी अजीजगंज पसियाना, थाना गोहलपुर

4. मोहम्मद तनवीर (18) – निवासी लेमा गार्डन, थाना गोहलपुर

सभी आरोपियों को 1 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में शामिल अन्य चार आरोपियों की तलाश जारी है।

आरोपीयों के कान पकड़कर जुलूस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को कान पकड़कर उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश देने और स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।

इन अधिकारियों की रही उल्लेखनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना हनुमानताल के निरीक्षक सुभाषचंद्र बघेल (थाना प्रभारी) के नेतृत्व में उनि. रविन्द्र डुडवा, उनि. राजेश पाण्डेय, सउनि राजेश मिश्रा, सउनि रोहणी शुक्ला और अन्य कर्मचारियों की भूमिका अहम रही। पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश कर अपनी सक्रियता साबित की।