राजस्व वसूली 240 करोड़ के पार, पिछले साल से 25% अधिक - Bhaskar Crime

Breaking

राजस्व वसूली 240 करोड़ के पार, पिछले साल से 25% अधिक

*नगर निगम का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: राजस्व वसूली 240 करोड़ के पार, पिछले साल से 25% अधिक*

जनता का विश्वास: महापौर अन्नू के नेतृत्व में विकास कार्यों पर नागरिकों ने लगाई मुहर, निगम प्रशासन पर बढ़ा भरोसा।

 शानदार उपलब्धि: अंतिम दिन अकेले 7 करोड़ की वसूली; महापौर, राजस्व प्रभारी और निगमायुक्त ने पूरी टीम को दी बधाई।

चीफ एडिटर जबलपुर। संस्कारधानी में नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व वसूली का सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, राजस्व प्रभारी डॉ. सुभाष तिवारी और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के नेतृत्व में निगम की कुल आय 240 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष के 192 करोड़ के आंकड़े से 25 प्रतिशत अधिक है।

यह ऐतिहासिक सफलता शहर में हुए चहुँमुखी विकास कार्यों और निगम प्रशासन की पारदर्शिता पर जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन नागरिकों ने रात 8:30 बजे तक लगभग 7 करोड़ रुपये जमा कर इस भरोसे को मजबूत किया।

महापौर अन्नू ने इस उपलब्धि पर जबलपुर के ‘देवतुल्य नागरिकों’ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि शहर के विकास की गति को और तेज करेगी। साथ ही, उन्होंने राजस्व विभाग, जल, बाजार, भवन शाखा, स्वास्थ्य विभाग सहित पूरी निगम टीम को मेहनत के लिए साधुवाद दिया।