*मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश: प्रत्येक माह के प्रथम कार्यदिवस में कार्यालयों में अनिवार्य रूप से होगा 'वंदे मातरम' व 'जन-गण-मन' का गायन*
*जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया सामूहिक गायन*
*एसपी सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
चीफ एडिटर जबलपुर / भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस मुख्यालय भोपाल ने सभी जिलों के लिए अनिवार्य किया है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्यदिवस में कार्यालय परिसर में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' एवं राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' का गायन किया जाए।
इस आदेश का शत-प्रतिशत पालन करते हुए जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज दिनांक 1 अप्रैल 2026, प्रथम कार्यदिवस के अवसर पर यह आयोजन संपन्न हुआ।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.एस. गोठरिया एवं रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य सहित कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम' तथा 'जन-गण-मन' का गायन किया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों में देशभक्ति का भाव देखा गया।