"सिंगरौली बैंक डकैती के बाद जबलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन"
SP सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर 104 बैंक अधिकारियों के साथ कंट्रोल रूम में हुई अहम बैठक, सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी*
· कब और कहाँ: 18 अप्रैल 2026 को जबलपुर पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक।
· क्यों अहम: सिंगरौली में हुई बैंक डकैती की घटना के बाद बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से।
चीफ एडिटर जबलपुर आज पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता, जितेंद्र सिंह, पल्लवी शुक्ला एवं विभिन्न बैंकों के 104 अधिकारी की बेठक ली गई
· मुख्य निर्देश:
· RBI की गाइडलाइन का 100% पालन सुनिश्चित करें।
· चैनल गेट, सायरन, पैनिक अलार्म (3-4 स्थानों पर) अनिवार्य।
· हर कोने में CCTV कवरेज (अंदर और बाहर)।
· बैंक-थाना वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर सूचनाओं का आदान-प्रदान।
· चाय के ठेले, साइकिल स्टैंड आदि पर आकस्मिक चेकिंग।
· संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना।
· 11-1 बजे और 3-4 बजे के बीच बैंकों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।
· म्यूल अकाउंट (Mule Account) की जानकारी मिलने पर साइबर सेल को तुरंत अवगत कराएं।
· प्राइवेट सुरक्षा गार्ड और रिकवरी एजेंटों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य।
