*IPS एसोसिएशन ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोला*
*'गोबर से भर देंगे बंगला' जैसी धमकियों पर मांगी सख्त कार्रवाई*
चीफ एडिटर प्रमुख समाचार बवाल: भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने शिवपुरी के एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ (IPS) पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए धमकी दी कि 5-10 हजार लोगों के साथ उनके बंगले का घेराव करेंगे और उसे गोबर से भर देंगे।
· वजह: विधायक के बेटे दिनेश लोधी पर थार गाड़ी से 5 लोगों को टक्कर मारने का आरोप है। एसडीओपी ने नियमानुसार चालान काटा और लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी, जिससे विधायक नाराज हो गए।
· IPS एसोसिएशन की कार्रवाई: एसोसिएशन ने विधायक के बयान को "अमर्यादित और अशोभनीय" बताते हुए उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंचल शेखर ने कहा कि इससे प्रशासनिक तंत्र की निष्पक्षता और अधिकारियों के मनोबल पर बुरा असर पड़ता है।
· आज का दिन (21 अप्रैल) : एसोसिएशन ने इस घटना को सिविल सेवा दिवस के दिन होना और भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
· एसडीओपी का पक्ष: डॉ. आयुष जाखड़ ने साफ किया है कि उन्होंने केवल कानून के अनुसार कार्यवाही की है और जांच निष्पक्ष रूप से चल रही है।