*कुत्ते को जिंदा जलाने का मामला, संगठनों ने किया थाने में प्रदर्शन*
”कुत्ते को जलाने वाला इंसान नहीं, आदमखोर हो सकता है”
चीफ एडिटर (मध्य प्रदेश) : जबलपुर शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज और हैवानियत भरी घटना सामने आई है। आठ तारीख को किसी जघन्य मानसिकता के शख्स ने एक कुत्ते को जिंदा जला डाला। यह वारदात इतनी क्रूर है कि इसे देख और पढ़कर हर संवेदनशील व्यक्ति सिहर उठता है।
घटना के विरोध में आज एनिमल्स ग्रुप और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि थाना कैंट पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी – दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
संगठनों की मांग:
· आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी
· उन्हें आदमखोर की श्रेणी में रखते हुए कानूनी कार्रवाई
· पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त से सख्त सजा
थाना प्रभारी ने संगठनों को उचित जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।