एसपी का बड़ा एक्शन, अपराध पर शिकंजा कसने के सख्त निर्देश - Bhaskar Crime

Breaking

एसपी का बड़ा एक्शन, अपराध पर शिकंजा कसने के सख्त निर्देश

*एसपी का सख्त एक्शन, क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारी के साथ अधिकारीयो को अपराध को लेकर कारवाही के निर्देश*

"लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई, रात्रि गस्त अनिवार्य"

चीफ एडिटर जबलपुर, बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने सख्त रुख अपनाया है। आज दोपहर 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

मुख्य निर्देश: महिला अपराधों में जीरो टॉलरेंस – महिला संबंधी घटनाओं में संवेदनशीलता बरतते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करें। शीघ्र विवेचना पूर्ण कर चालान पेश करना सुनिश्चित करें। महिला शिकायतों का त्वरित निराकरण अनिवार्य होगा।

· ब्लैक स्पॉट पर तत्काल समाधान – दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट का भ्रमण करें। संबंधित एजेंसियों से चर्चा कर रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर और संकेतक बोर्ड लगवाएं।

· लापरवाही बर्दाश्त नहीं – रात्रि गस्त अनिवार्य होगी। लापरवाह पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

· अपहृत बच्चों की दस्तयाबी – धारा 363/137(2) के लंबित प्रकरणों में अपहृत अवयस्क बच्चों को ढूंढने के लिए टीमें गठित करें। जिले से बाहर होने पर तत्काल भेजें।

· सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई – लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निपटान करें, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

· साइबर क्राइम पर फोकस – सी.सी.टी.एन.एस. डिजिटल इंटीग्रेशन (ई-साक्ष्य, ई-विवेचना, ई-चालान) में आ रही दिक्कतों का समाधान करें। सभी थानों में संचालित 'साइबर हेल्प डेस्क' को और प्रभावी बनाया जाए।

एसपी सम्पत उपाध्याय का स्पष्ट संदेश – "गंभीर अपराधों में हर हाल में आरोपी को उसके किये की सजा मिलनी चाहिए। विवेचना में किसी भी तरह की त्रुटि बर्दाश्त नहीं होगी।"

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेंद्र सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा सहित सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।