*पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार बनने की तैयारी, ममता बनर्जी को बड़ा झटका*
![]() |
चीफ एडिटर/पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को प्रचंड बहुमत मिला है। राज्य में पहली बार बीजेपी सरकार बनाने की तैयारी जोरों पर है। 15 साल तक बंगाल की मुख्यमंत्री रहने वाली ममता बनर्जी इस बार न सिर्फ सत्ता खो बैठीं, बल्कि अपनी विधानसभा सीट भी नहीं बचा पाईं।
हार के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं चुनाव नहीं हारी हूं, हमें हराया गया है।"
राज्यपाल को कार्रवाई का पूरा अधिकार
संवैधानिक विशेषज्ञों के अनुसार, भले ही ममता बनर्जी इस्तीफा न दें, राज्यपाल के पास विधानसभा भंग करने का पूरा अधिकार है।
कार्यकाल समाप्ति की तारीख:
· 7 मई 2026: 17वीं बंगाल विधानसभा का कार्यकाल समाप्त
· 8 मई 2026: सदन भंग, सभी विधायकों की सदस्यता स्वतः रद्द
क्या कहता है नियम?
7 मई 2026 के बाद ममता बनर्जी आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री नहीं मानी जाएंगी, क्योंकि विधानसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद नए मुख्यमंत्री का निर्वाचन अनिवार्य होता है। उनके लिए इस्तीफा देना भी अनिवार्य नहीं है, क्योंकि सदन भंग होने से सभी पद स्वतः समाप्त हो जाते हैं।
आगे की प्रक्रिया
चुनाव आयोग जल्द ही नवनिर्वाचित विधायकों की अधिसूचना जारी करेगा, जिसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। बीजेपी अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है।

