खनिज विभाग और आरटीओ का काम ,पुलिस विभाग द्वारा किया गया - Bhaskar Crime

Breaking

खनिज विभाग और आरटीओ का काम ,पुलिस विभाग द्वारा किया गया

*खनिज विभाग और आरटीओ की खुल रही पौल*

*जो कारवाही खनिज विभाग और आरटीओ को करना है वो पुलिस विभाग द्वारा किया गया*

*पुलिस ने पैट्रोलिंग के दौरान अवैध रूप से डम्फर के साथ चोरी की रेत जप्त*

*अवैध खनन और अवैध वाहन, का खेल रात में बेधड़क किया जा रहा है*

चीफ एडिटर जबलपुर,गोसलपुर थाना प्रभारी श्रीमती गाजीवती पुसाम ने बताया कि पैट्रोलिंग के दौरान देवनगर से बुढ़ागर की ओर जा रहा एक बिना नंबर का डम्फर बुढ़ागर तालाब की मेढ़ के पास मिला। डम्फर का सामने का भाग सफेद तथा बॉडी पीले रंग की थी, जिस पर ‘एमडीटी’ लिखा हुआ था। वाहन में अवैध रेत भरी हुई थी।

पुलिस ने बताया कि डम्फर रोकने पर चालक वाहन से उतरकर तुरंत मौके से भाग गया। जांच में पाया गया कि डम्फर में भरी रेत चोरी एवं बेईमानी से प्राप्त कर अवैध परिवहन की जा रही थी। इस पर डम्फर को रेत सहित जप्त कर लिया गया।

आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, खनिज अधिनियम की धारा 4/21, तथा 77/177 मोटर वाहन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।