मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल-असम में बीजेपी की प्रचंड जीत खुशी जताई - Bhaskar Crime

Breaking

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल-असम में बीजेपी की प्रचंड जीत खुशी जताई

"ममता जब निर्ममता करेगी तो कीमत चुकानी पड़ेगी"

 *बंगाल-असम के रुझानों से गदगद MP के CM मोहन, बीजेपी की जीत के ये हैं 5 बड़े कारण*

विशेष रिपोर्टर भोपाल पश्चिम बंगाल-असम में बीजेपी की प्रचंड जीत: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रुझानों को लेकर खुशी जताई और कहा कि हर तरफ भाजपा का झंडा लहरा रहा है।

· 'टीएमसी की दुर्व्यवस्था का प्रतिकार': सीएम यादव ने कहा कि बंगाल में पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और अब टीएमसी ने 'जंगल राज' किया। ममता बनर्जी की 'निर्ममता' का ये परिणाम है।

· असम में घुसपैठियों के खिलाफ जीत: सीएम ने कहा कि असम में राष्ट्रवादी ताकतों ने घुसपैठियों के खिलाफ एक बार फिर विजयी कदम बढ़ाया है।

· पीएम मोदी के नेतृत्व में सुशासन की बयार: डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में हर कार्यकर्ता ने अपनी भूमिका अदा की।

· बीजेपी का 17वां राज्य बनेगा बंगाल: सीएम ने दावा किया कि एनडीए के साथ यह 22वां और बीजेपी के मुख्यमंत्री वाला यह 17वां राज्य होगा।