कलेक्टर को ज्ञापन बरगी बांध क्रूज़ हादसा: मृतकों को 50-50 लाख सहायता की मांग, - Bhaskar Crime

Breaking

कलेक्टर को ज्ञापन बरगी बांध क्रूज़ हादसा: मृतकों को 50-50 लाख सहायता की मांग,

*बरगी बांध क्रूज़ हादसा: मृतकों को 50-50 लाख सहायता की मांग, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*

चीफ एडिटर जबलपुर। बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज़ हादसे के बाद अब पीड़ित परिवारों की मदद और सुरक्षा मानकों को लेकर जबलपुर मुस्लिम विकास परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तीन प्रमुख मांगें की हैं।

पहली मांग- मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तुरंत प्रदान की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से एक रमजान खान को 1 लाख रुपये देने की भी बात कही गई। ज्ञापन में पर्यटन मंत्री के "मुझे नहीं पता था डैम में क्रूज़ चलता है" वाले बयान पर नाराजगी जताते हुए पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की ठहराई गई।

दूसरी मांग- हादसे में जान बाजार लगाकर पर्यटकों को बचाने वाले साहसी युवाओं और गोताखोरों को आगामी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) समारोह में राजकीय स्तर पर सम्मानित किया जाए।

तीसरी मांग- पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा मानक अनिवार्य किए जाएं। हर जलपर्यटन स्थल पर लाइफ जैकेट, सेफ्टी ट्यूब की पर्याप्त व्यवस्था हो। सभी क्रूज, नावों और रोप-वे का तकनीकी निरीक्षण कर फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य किया जाए। बिना सर्टिफिकेट संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगे।

ज्ञापन देने वालों में अलीम मंसूरी प्रदेश को-ऑर्डिनेटर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग

अहमद रजा, मामूर गुड्डू, ताहिर खोकर, हाशिम राजा, मुख्तार अंसारी, महताब अली, अशफाक आरिफ, साजिद काजी, झल्ले लाल जैन, राजेश जैन कल्लू, शरद समैया, गोविंद यादव, टीकाराम कोष्टा सहित कई लोग शामिल रहे।