*बरगी बांध क्रूज हादसे पर कोर्ट का बड़ा एक्शन! पायलट और क्रू मेंबर के खिलाफ FIR के आदेश*
चीफ एडिटर जबलपुर: 13 मासूमों की मौत के बाद अब कानून ने करारा कदम उठाया है। जिला अदालत ने स्वतः संज्ञान लेते हुए क्रूज पायलट व क्रू मेंबर के विरुद्ध FIR दर्ज करने का आदेश दे दिया है। कोर्ट ने इसे 'आपराधिक लापरवाही' माना है, क्योंकि चालक ने यात्रियों को छोड़कर पहले खुद को बचाया। बरगी थाना प्रभारी को 2 दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
कोर्ट का सख्त रुख: JMFC डीपी सूत्रकार ने मामले का संज्ञान लेते हुए FIR के लिखित आदेश जारी किए।
· बड़ा आरोप: कोर्ट ने कहा- पायलट को खतरे की जानकारी थी, फिर भी उसने यात्रियों को छोड़ा।
· हादसे का आंकड़ा: 30 अप्रैल को बरगी बांध में क्रूज डूबने से 13 लोगों की मौत, 28 बाल-बाल बचे।
· अब क्या होगा? अब इस मामले की सुनवाई सीधे अदालत में होगी।
